राम जी के भजन | Ram Bhajan | Shree Ram Bhajan

चित्र
राम जी के भजन राम का नाम लेते-लेते मेरी उमरिया बीती जाए राम का नाम लेते-लेते, मेरी उमरिया बीती जाए, हे प्रभु! आप कब मिलेंगे, अब तो दर्शन दीजिए। हर सुबह हर शाम पुकारूं, तेरी राहों में मैं निहारूं। मन में आस जगी है प्यारे, कब आओगे मुरारी? भक्ति में जीवन बिता दिया, अब तो दर्शन दीजिए। राम का नाम लेते-लेते, मेरी उमरिया बीती जाए… मंदिर-मंदिर दीप जलाए, हर गली हर द्वार बुलाए। भजन गाकर, ध्यान लगाकर, तेरी महिमा गाए। अब तो आओ हे कृपालु, मुझको दर्शन दीजिए। राम का नाम लेते-लेते, मेरी उमरिया बीती जाए… तेरी लीला अपरंपार, संत-जन भी कहें बार-बार। जो भी तेरा नाम पुकारे, उसका हो उद्धार। मैं भी तेरा दास प्रभु, अब तो कृपा दीजिए। राम का नाम लेते-लेते, मेरी उमरि...

लक्ष्मी माता आरती | Laxmi Mata Aarti

श्री लक्ष्मी माता जी की आरती



  • ॐ जय लक्ष्मी माता।
  • मैया जय लक्ष्मी माता॥
  • तुमको निशदिन सेवत।
  • हरि विष्णु विधाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • उमा रमा ब्रह्माणी।
  • तुम ही जगमाता॥
  • सूर्य चन्द्रमा ध्यावत।
  • नारद ऋषि गाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • दुर्गा रूप निरंजनी।
  • सुख सम्पत्ति दाता॥
  • जो कोई तुमको ध्यावत।
  • ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • तुम पाताल निवासिनि।
  • तुम ही शुभदाता॥
  • कर्मप्रभावप्रकाशिनी।
  • भवनिधि की त्राता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • जिस घर में तुम रहती।
  • सब सद्गुण आता॥
  • सब सम्भव हो जाता।
  • मन नहीं घबराता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • तुम बिन यज्ञ न होते।
  • वस्त्र न कोई पाता॥
  • खान पान का वैभव।
  • सब तुमसे आता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर।
  • क्षीरोदधि जाता॥
  • रत्न चतुर्दश तुम बिन।
  • कोई नहीं पाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता ...
  • महालक्ष्मीजी की आरती।
  • जो कोई नर गाता॥
  • मैया जो कोई नर गाता।
  • उर आनन्द समाता।
  • पाप उतर जाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता।
  • मैया जय लक्ष्मी माता॥
  • तुमको निशदिन सेवत।
  • हरि विष्णु विधाता॥
  • ॐ जय लक्ष्मी माता

Our other websites

टिप्पणियाँ